नॉकआउट जोनल वालीबॉल टूर्नामेंट में डी-नोबिली डिगवाडीह व चंद्रपुरा चैंपियन

सीआइएससीइ एकदिवसीय नॉकआउट जोनल वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को सीएमआरआइ वॉलीबॉल मैदान में हुआ. इसमें कुल 14 टीमों ने भाग लिया.

सीआइएससीइ एकदिवसीय नॉकआउट जोनल वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को सीएमआरआइ वॉलीबॉल मैदान में हुआ. टूर्नामेंट में बालिका वर्ग अंडर 14, 17 व 19 मिलाकर कुल 14 टीमों ने भाग लिया. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि व वालीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए कहा कि धनबाद जिला वालीबाल संघ हमेशा स्कूल वालीबॉल टूर्नामेंट को हर सहयोग करने को तैयार है. स्कूल प्रबंधन को आश्वस्त किया कि जब भी जरूर होगी संघ उनके लिए किसी भी मदद को तैयार है. टूर्नामेंट में अंडर-14 के फाइनल मुकाबले में डी-नोबिली स्कूल डिगवाडीह ने डी-नोबिली, सीटीपीएस बोकारो को 25-23, 23-25 व 15-11 से हराकर खिताबा पर कब्जा जमाया. वहीं अंडर 17 के फाइनल मुकाबले में डी-नोबिली चंद्रपुरा ने डी-नोबिली मैथन को 25-21 व 25-23 अंक से हरा दिया. वहीं अंडर 19 वर्ग का फाइनल मुकाबला डी-नोबिली डिगवाडीह व डी-नोबिली सीएमआरआइ के बीच खेल गया. इसमें डिगवाडीह की टीम ने सीएमआरआइ को 26-24 व 25-23 अंक से हराकर विजेता बनी. धनबाद जिला वाॅलीबॉल संघ के महासचिव एवं टूर्नामेंट के मुख्य चयनकर्ता सूरज प्रकाश लाल, शुभाशीष घोष वाइस प्रिंसिपल प्लस टू, ताहिरा नाजिम वाइस प्रिंसिपल सीनियर सेक्शन, सुमित परमार को-ऑर्डिनेटर जूनियर सेक्शन, सुनील सिंह, अकाउंटेंट ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. निर्णायक की भूमिका नीरज कुमार, अजय कुमार, सूरज कुमार, अमन यादव, राहुल तिवारी, पूजा कुमारी, रोहित मित्तल ने निभायी. हंसराज ने रेफरी की भूमिका निभाई. मौके पर स्कूल के खेल शिक्षक निशि कुमारी, मंतोष कुमार, कलोल कुमार, प्रीति कुमारी, संजीव कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >