साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 89,500 रुपये, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद के जोड़ापोखर में साइबर ठगों ने बैंक खाते से 89,500 रुपये उड़ा लिए। बिना ओटीपी के हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है, जांच जारी है।

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के आलमनगर निवासी मो. कलीम के खाते से साइबर अपराधियों ने 89,500 रुपये निकाल लिए. इसको लेकर पीड़ित ने जोड़ापोखर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

कलीम ने शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को मोबाइल का फिंगर लॉक खोलते ही उनके खाते से 89,500 रुपये इंडियन बैंक के विशाल गिरी गोस्वामी नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गया.

उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी भी नहीं आया था. बैंक ऑफ इंडिया जामाडोबा शाखा से जानकारी लेने पर पता चला कि धनबाद कोयला नगर के एटीएम से एक घंटे के भीतर राशि निकाल ली गई है. जोडापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >