बीसीसीएल कर्मी को बैंक अधिकारी बनकर लगाया चूना, एक घंटे में 14 ट्रांजेक्शन कर 4.19 लाख उड़ाये

धनबाद के जोड़ापोखर में साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर बीसीसीएल कर्मी के खाते से 4.19 लाख रुपये की ठगी की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जोड़ापोखर. साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर बीसीसीएल कर्मी रामबालक सिंह के खाते से 4 लाख 19 हजार रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने करीब एक घंटे के अंदर 14 बार ट्रांजेक्शन कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी. मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला.

सांकेतिक तस्वीर

घटना को लेकर रामबालक सिंह ने जोड़ापोखर थाना और साइबर थाना धनबाद में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मोबाइल बैंकिंग के नाम पर डाउनलोड कराया ऐप

रामबालक सिंह जियलगोड़ा अस्पताल में कार्यरत हैं और उनका खाता बैंक ऑफ इंडिया की भागा शाखा में है. जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया. ठगों ने मोबाइल बैंकिंग सुचारू करने और तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया का एक ऐप डाउनलोड करने को कहा.

आरोप है कि ठगों ने असली एप की जगह फर्जी एप या रिमोट स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करा दिया. एप डाउनलोड होने के बाद ठगों ने मोबाइल तक पहुंच बनाने की कोशिश की. हालांकि, एप लॉक होने के कारण वे तत्काल रकम ट्रांसफर नहीं कर सके. इसके बाद ठगों ने रामबालक सिंह को बैंक शाखा जाकर एप अनलॉक कराने की सलाह दी.

एप अनलॉक होते ही खाते से होने लगे ट्रांजेक्शन

पीड़ित ने बुधवार को बैंककर्मी से संपर्क कर एप अनलॉक करा लिया. इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच साइबर ठगों ने उनके खाते से 14 बार ट्रांजेक्शन किया. इस दौरान कुल 4 लाख 19 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिये गये.

ये भी पढ़ें: SNMMCH में पीजी की 19 सीटें बढ़ाकर 44 करने की तैयारी, एनएमसी जांच में मिलीं कमियां

मोबाइल पर लगातार रकम कटने के मैसेज आने के बाद रामबालक सिंह को खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई. घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. साइबर पुलिस ट्रांजेक्शन से जुड़े खातों और ठगी में इस्तेमाल किये गये मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >