Crime News : धनबाद में मृत मिली महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Crime News Dhanbad: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई है. पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. जांच जारी है.

Crime News : धनबाद जिले में एक महिला का मर्डर हो गया है. आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है. उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं. शव के पास से पुलिस को ब्लेड भी मिला है. घटना धनसार थाना क्षेत्र की है. महिला के घर से कुछ ही दूरी पर गुरुवार को उसका शव मिला था. परिजनों को स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी. बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची.

धनसार पुलिस ने बताया- फटे थे महिला के कपड़े

धनसार थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि महिला के कपड़े फटे हुए थे. पुलिस इस घटना को दुष्कर्म के बाद हत्या से जोड़कर देख रही है. मृतका के पुत्र ने बताया कि महिला बुधवार को ही घर से निकली थी. इसके बाद घर नहीं लौटी. गुरुवार को सुबह में खबर मिली कि किसी महिला का शव पड़ा है. जाकर देखा, तो वह उसकी मां निकली.

महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान

उधर, पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम के दौरान महिला के गुप्तांग में गहरे जख्म के निशान मिले हैं. डॉक्टरों ने कहा है कि यह किसी धारदार हथियार का जख्म हो सकता है. शरीर के विभिन्न जगहों पर भी चोट के निशान हैं. शव के पास से पुलिस ने ब्लेड भी बरामद किए हैं. पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया. जांच के लिए वजाइना का सैंपल और विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. महिला मजदूरी करके जीवन यापन करती थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मामले का खुलासा – पुलिस

धनसार के थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि महिला की हत्या की जांच की जा रही है. हत्या से पूर्व दुष्कर्म होने की आशंका पर भी जांच की जा रही है. जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा. रात में महिला कैसे घटनास्थल तक गयी या उसे कौन वहां ले गया, इसका भी पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है. इस संबंध में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है.

धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren Gift: मंईयां सम्मान की लाभुकों को जनवरी में 2500 नहीं, 5000 रुपए देगी हेमंत सोरेन सरकार

3 जनवरी 2025 को रांची, हजारीबाग, बोकारो समेत झारखंड के 24 जिलों में पेट्रोल की कीमत

पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >