Dhanbad News : चिरकुंडा नप चुनाव की तैयारी में जुटी भाकपा माले

Dhanbad News : चिरकुंडा नप चुनाव की तैयारी में जुटी भाकपा माले

Dhanbad News : चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव की तैयारी व संगठन को मजबूत करने को लेकर रविवार को भाकपा माले ने तालडांगा पार्टी कार्यालय में बैठक की. अध्यक्षता विधायक अरूप चटर्जी ने की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से नप चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया.इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने व ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की. कहा कि आने वाले चुनाव में पूरी मजबूती से पार्टी अपनी दावेदारी पेश करेगी. इसके लिए जल्द ही चिरकुंडा नगर परिषद की सभी 21 वार्डों में पार्टी पदयात्रा निकालकर एक-एक वोटर तक पहुंचेगी. उनकी समस्याओं को सुना जायेगा. बैठक में श्रीकांत सिंह, संतू चटर्जी, अमरेश चक्रवर्ती, कल्याण राय, वरुण दे, सतेन्द्र महतो, लक्ष्मण प्रसाद, माणिकलाल गोराईं, सुबीर चटर्जी, वरुण गोस्वामी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >