हटिया मैदान के पास मवेशियों से लदा कंटेनर पकड़ाया, पुलिस ने साधी चुप्पी

तोपचांची के हटिया मैदान के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक कंटेनर पकड़ा, जिसमें तीन दर्जन से अधिक गौवंश अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे थे. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और तस्कर वाहन छुड़ाने के प्रयास में लगे हैं.

धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों से लदे एक कंटेनर को पकड़ लिया. कंटेनर के अंदर ठूंस-ठूंसकर तीन दर्जन से अधिक मवेशी भरे होने की बात सामने आ रही है. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कंटेनर में मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था. सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस ने वाहन को रोककर अपने कब्जे में ले लिया.

घटना की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. सूत्रों का कहना है कि वाहन को छुड़ाने के लिए तस्करों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. न तो किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की गई है और न ही मवेशियों की सही संख्या या वाहन के गंतव्य की जानकारी दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >