कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी : ढुलू महतो

जियलगोड़ा अतिथि गृह सभागार में रविवार को धनबाद जिला हाड़ी समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

जोड़ापोखर.

जियलगोड़ा अतिथि गृह सभागार में रविवार को धनबाद जिला हाड़ी समाज की ओर से सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया. इसमें समाज के लोगों ने धनबाद सांसद ढुलू महतो का अभिनंदन किया. कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. इस दौरान सांसद श्री महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव गरीब का बेटा और माफिया लोगों के बीच था. इसमें गरीब की जीत हुई है. उन्होंंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है. ये लोग देश में आज राजतंत्र चलाना चाहते हैं, जिसे भाजपा ने समाप्त कर दिया है. अब सफाई कर्मी का बेटा भी सांसद, विधायक बन सकता है. समारोह को योगेंद्र यादव, राजकुमार अग्रवाल, सुजीत सिंह, अनूप साव, ध्रुव हाड़ी, बंटी हाड़ी, राजन हाड़ी, बच्चन हाड़ी, डबलू हाड़ी, सुभाष हाड़ी, हीरालाल हाड़ी ने संबोधित किया. हाड़ी समाज के लोगों ने डॉ भीम राव आंबेडकर की तस्वीर का मेमोंटो सांसद को देकर उन्हें सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >