धनबाद. कोल इंडिया में ई-8 ग्रेड के अधिकारियों के लिए ई-9 ग्रेड में कार्यपालक निदेशक (ईडी) बनने का रास्ता खुल गया है. कंपनी ने ई-9 ग्रेड में कार्यपालक निदेशक के आठ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत पात्र एवं इच्छुक ई-8 ग्रेड के अधिकारियों से आवेदन मांगे गये हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गयी है.
इस प्रक्रिया से बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल समेत कोल इंडिया की अन्य अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों को ई-9 ग्रेड में पदोन्नति के जरिये कार्यपालक निदेशक बनने का अवसर मिलेगा. संबंधित क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले अधिकारियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.
आठ अलग-अलग पदों के लिए नियुक्ति
कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता में नियुक्ति के लिए जिन आठ पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की गयी है, उनमें ईडी (को-ऑर्डिनेशन), ईडी (माइनिंग/प्रोडक्शन), ईडी (माइनिंग/कॉरपोरेट प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग), ईडी (एक्सकैवेशन), ईडी (कॉन्ट्रैक्ट्स), ईडी (इनवायरनमेंट), ईडी (ह्यूमन रिसोर्स) और ईडी (मेडिकल सर्विसेज) शामिल हैं.
इन पदों के लिए माइनिंग, प्रोडक्शन, एक्सकैवेशन, कॉरपोरेट प्लानिंग, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग, कॉन्ट्रैक्ट, पर्यावरण, मानव संसाधन और मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाले अनुभवी अधिकारियों को आवेदन का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य समिति संविदा परीक्षा की तिथि घोषित, 15 सितंबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, देखें परीक्षा केंद्र
ई-8 ग्रेड के अधिकारियों के लिए अवसर
ई-9 ग्रेड में कार्यपालक निदेशक के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने से कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत ई-8 ग्रेड के अधिकारियों के बीच दावेदारी का अवसर बढ़ा है. बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल समेत अन्य कंपनियों के पात्र अधिकारी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे.
तीन लाख रुपये तक वेतनमान
कार्यपालक निदेशक के पद के लिए वेतनमान 1,50,000 रुपये से 3,00,000 रुपये निर्धारित है. चयनित अधिकारियों की नियुक्ति कोल इंडिया मुख्यालय, कोलकाता में की जायेगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर चयन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
19 सितंबर तक आवेदन
पात्र एवं इच्छुक ई-8 ग्रेड के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है. चयन प्रक्रिया से संबंधित पात्रता, अनुभव और अन्य शर्तें कंपनी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी.
ये भी पढ़ें: धनबाद के रामकनाली में बड़ा हादसा, बट्टू बाबू बंगला में भू-धंसान से मची अफरातफरी, दो की मौत
