अयोध्या-वाराणसी में कोल इंडिया कर्मियों के लिए हॉलिडे होम, 400 रुपये में मिलेगा कमरा

कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए अयोध्या और वाराणसी में हॉलिडे होम की सुविधा शुरू की है. यह सुविधा 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक चलेगी, जिसमें प्रति कमरा प्रतिदिन मात्र ₹400 शुल्क लिया जाएगा. बुकिंग वास्तविक आरक्षण की तारीख से 75 दिन पहले शुरू होगी.

कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए अयोध्या और वाराणसी में हॉलिडे होम की सुविधा जारी रखी है. प्रशासन विभाग की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी सर्कुलर के अनुसार, दोनों शहरों में कर्मचारियों के लिए दो-दो कमरे उपलब्ध रहेंगे. यह व्यवस्था एक सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक प्रभावी रहेगी.

दोनों शहरों में दो-दो कमरे उपलब्ध

अयोध्या में रामपथ स्थित एम/एस स्टर्लिंग (कल्याण केके होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) में दो कमरे उपलब्ध होंगे. वहीं वाराणसी में वरुणा ब्रिज, वाराणसी कैंट स्थित एम/एस सैफायर ग्रैंड में दो कमरों की सुविधा मिलेगी. दोनों हॉलिडे होम में प्रति कमरा प्रतिदिन 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

अधिकतम तीन दिन कर सकेंगे बुकिंग

नियम के अनुसार, कोई कर्मचारी किसी एक हॉलिडे होम में अधिकतम तीन दिनों के लिए कमरा बुक कर सकता है. किसी एक स्थान पर एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम दो कमरे आवंटित किये जा सकेंगे. वहीं, एक कर्मचारी वर्ष में अधिकतम तीन अलग-अलग स्थानों की हॉलिडे होम सुविधा का लाभ ले सकता है.

75 दिन पहले शुरू होगी बुकिंग

हॉलिडे होम की बुकिंग वास्तविक आरक्षण की तारीख से 75 दिन पहले शुरू होगी. बुकिंग को दूसरे स्थान या किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा. वहीं, वास्तविक ठहराव की तारीख से कम से कम सात दिन पहले बुकिंग रद्द नहीं करने पर जमा राशि वापस नहीं की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manohar kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >