Dhanbad News:सरस्वती पूजा को लेकर सिटी हॉक्स ने किया फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा पर जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाया गया अभियान.

सरस्वती पूजा के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार को डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार के नेतृत्व में सिटी हॉक्स की टीम ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान टीम ने कोर्ट मोड़, पुलिस केंद्र, सरायढेला, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, बैंक मोड़, धनसार, झरिया, लोदना, जोड़ापोखर आदि इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न पूजा पंडालों के पास रुककर आयोजकों से मुलाकात की और सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं भक्ति भाव से मनाने की अपील की. आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पूजा के दौरान डीजे व तेज आवाज में म्यूजिक नहीं बजायें. आपत्तिजनक गाने भी नहीं बजायें. पूजा पंडालों के आसपास शराब या किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >