Dhanbad News: सीआइएसएफ ने बागडिगी आठ नंबर से एक हजार बोरी कोयला किया जब्त

Dhanbad News: सीआइएसएफ ने बागडिगी आठ नंबर से एक हजार बोरी कोयला किया जब्त

Dhanbad News: लोदना ओपी क्षेत्र के बागडिगी आठ नंबर शिव मंदिर के समीप रविवार की रात सीआइएसएफ ने छापेमारी कर एक हजार बोरी कोयला जब्त किया. सोमवार की सुबह छापेमारी स्थल पर सीआइएसएफ के अधिकारी व लोदना प्रबंधन पहुंचे. छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं है. इस संबंध में सीआइएसएफ के अधिकारी व प्रबंधन का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे के पीछे कौन है. उसके बाद कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि बागडीगी आठ नंबर शिव मंदिर के समीप झाड़ियों में कई दिनों से कोयला इकट्ठा कर ट्रक के माध्यम से भेजा जा रहा था. उसकी गुप्त सूचना सीआइएसएफ को मिली, तो छापेमारी की गयी. छापेमारी होते ही कोयला तस्कर भाग खड़े हुए. जानकार लोगों का कहना है कि उक्त कोयला बागडिगी डंप से चुराकर लाया गया था. सीआइएसएफ के अधिकारी विवेक आंनद चौधरी ने कहा कि किसी हाल में कोयला चोरी नहीं होने दी जायेगी. लोदना कोलियरी के पीओ एके पांडेय ने कहा कि सुरक्षा का इंतजाम किया जायेगा. ताकि कोयला चोरी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >