धनबाद के टुंडी में उदीयमान सूर्य को दिया गया अर्घ्य, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी थी कि लोगों के पैर रखने की भी जगह नहीं थी. हालांकि प्रशासन ने भीड़ को बेहतर तरीके से निंयत्रित किया. जिससे व्रतियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई.

धनबाद के टुंडी में आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस पर्व का समापन हो गया. इस दौरान व्रतियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. अहले सुबह से ही व्रतियों और उनके परिजनों का जमावड़ा घाटों पर लगा हुआ था. इससे पहले रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा था.

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुजूर, सीओ रवि कुमार समेत सभी लोग घाट पर मौजूद थे. वहीं छठ व्रतियों के लिए रजवार समाज सुधार समिति ने फल और दूध का वितरण किया. जबकि समाजसेवी अमित सोनी द्वारा व्रतियों को सूप, और नारियल दिया. इस दौरान पुलिस प्रशासन घाट पर पूरी तरह मुस्तैद दिखी.

Also Read: धनबाद में छठ को लेकर बाजार में रौनक, प्रशासन का क्या है खास इंतजाम

घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी थी कि लोगों के पैर रखने की भी जगह नहीं थी. हालांकि प्रशासन ने भीड़ को बेहतर तरीके से निंयत्रित किया. जिससे व्रतियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई. सोमवार सुबह टुंडी बाजार छठ पूजा समिति द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान छठ पूजा समिति के सूरज जायसवाल, बंटी जायसवाल, रजवार समाज सुधार समिति के विनोद रजवार, बबलू रजवार बेहद सक्रिय दिखाई दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >