डीएसपी को उपलब्ध कराया सीसीटीवी फुटेज

पूर्व छात्र नेता ऋषिकांत यादव ने शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर से मिल कर न्याय की गुहार लगायी. उसके साथ हुई मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया.

धनबाद. पूर्व छात्र नेता ऋषिकांत यादव ने शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर से मिल कर न्याय की गुहार लगायी. उसके साथ हुई मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया. इस मामले की जांच डीएसपी खुद कर रहे हैं. दूसरी तरफ ऋषिकांत यादव के नेतृत्व में कोयला नगर, को-ऑपरेटिव कॉलोनी, नूतनडीह, जगजीवन नगर, कोला कुसमा में जनसंपर्क अभियान चलाकर शनिवार को निकलने वाले मशाल जुलूस में भारी से भारी संख्या में लोगों को शामिल होने का आह्वान किया. मौके पर सोमनाथ चक्रवर्ती, अशोक यादव, आदित्य सिंह, राधेश्याम, राजगुरु सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >