Dhanbad News: ग्रामीणों पर केस किये जाने के बाद लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News: ग्रामीणों पर केस किये जाने के बाद लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News: बरारी बागडिगी बस्ती के ग्रामीणों ने शनिवार को सुशी आउटसोर्सिंग के पेटी कॉन्ट्रैक्टर, बीसीसीएल के अधिकारियों व कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद द्वारा छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किये जाने पर आपत्ति जतायी है. इस संबंध में शनिवार को प्रेसवार्ता कर ग्रामीण नयन चक्रवर्ती ने कहा कि जोड़ापोखर थाना कांड संख्या- 42/25 के तहत सुशी आउटसोर्सिंग के पेटी कॉन्ट्रैक्टर देवप्रभा के कुंभनाथ सिंह ने जोड़ापोखर थाना में ग्रामीणों पर झूठा केस किया है. कहा कि जिस चालक के साथ घटना घटने का उल्लेख किया गया है, उसकी उम्र इंज्यूरी रिपोर्ट में 65 वर्ष दर्शायी गयी है. पूछा कि आखिर इतनी उम्र में वह हैवी वाहन कैसे चला रहा था. कहा कि घटना में ऐसे ग्रामीणों का नाम अंकित किया गया है, जो यहां रहता ही नहीं है. कहा कि अगर एक भी ग्रामीण को झूठे मुकदमे में प्रशासन ने गिरफ्तार किया, तो सभी ग्रामीण जोड़ापोखर थाना पहुंचकर आत्मदाह करेंगे. महिलाओं ने कहा कि जोड़ापोखर पुलिस पक्षपात करती है. प्रेसवार्ता में तपन कुमार दे, पलटू चक्रवर्ती, शुशांत रजक, चमेली देवी, विश्वरूप चक्रवर्ती, सरोज देवी, सरिता देवी, कला देवी, बसंती देवी, तपन कुमार दे, काजल देवी, रीता देवी, सोनी देवी, वीणा देवी, रजनी देवी, संतोष देवी, रेखा देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >