Dhanbad News: बरात रही कार पेड़ से टकरायी, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास हरिणा-चंद्रपुरा रोड पर रविवार की देर रात 12 बजे बारातियों से भरी गाड़ी जेएच-01-एके-4701 पेड़ से टकरा गयी.

हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हो गये. दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दोनों को इलाज के लिए कतरास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले गये. बताया जा रहा है कि फुसरो के मकोली से मांदरा ( बरोरा ) पांच लोग एक चारपहिया वाहन से बरात जा रहे थे.

तेज रफ्तार में जाते समय संतुलन बिगड़ने से हादसा

तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकरायी. आगे बैठे सवार ऋषिराज को गंभीर चोट लगने से खून से लथपथ हो गया. चालक राजू महतो को चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. मौके पर पहुंची बाघमारा थाना के रात्रि गश्ती दल ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >