Dhanbad News: समय पर पहचान होने से कैंसर का उपचार संभव

Dhanbad News: स्वास्थ्य विभाग ने विश्व कैंसर दिवस चलाया जागरूकता अभियान

Dhanbad News: स्वास्थ्य विभाग ने विश्व कैंसर दिवस चलाया जागरूकता अभियान

Dhanbad News: विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जिले में सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्ष की थीम “क्लोज द केयर गैप” के तहत आम लोगों को कैंसर की समय पर पहचान के लिए जांच, रोकथाम और उपचार के प्रति जागरूक किया गया. इस ओरल कैंसर, स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर इलाज की संभावना काफी बढ़ जाती है.

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

अभियान के तहत स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता सत्र आयोजित किये गये. इसमें तंबाकू सेवन, असंतुलित जीवनशैली, शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम कारकों की जानकारी दी गयी. साथ ही, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग

कार्यक्रम के दौरान स्क्रीनिंग सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. संभावित मरीजों को आगे के उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया गया. इसके अलावा आइइसी गतिविधियों के माध्यम से पोस्टर, पंप लेट और संवाद के जरिये संदेश पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >