Breaking News: नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को हाईकोर्ट से लगा झटका

Breaking News: नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है. हाईकोर्ट ने संजीव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Breaking News: धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है. हाईकोर्ट ने संजीव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है. संजीव सिंह के वकील मोहम्मद जावेद ने सोमवार (28 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. नीरज सिंह मर्डर केस में संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से जेल में बंद हैं. इस मामले में कई आरोपियों को हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. लेकिन संजीव सिंह को जमानत नहीं मिली है.

जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने नहीं दी पूर्व विधायक को जमानत

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने सोमवार (28 अक्टूबर को यह फैसला सुनाया. झरिया के पूर्व विधायक ने साढ़े 7 साल में 6 बार जमानत याचिका दाखिल की है. हर बार उनकी याचिका खारिज कर दी गई है. उन्हें नीरज सिंह समेत 4 लोगों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रिंकू सिंह के बेल बांड को खारिज कर कोर्ट ने जारी किया वारंट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह मर्डर केस के अन्य आरोपियों में एक जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह को जमानत दे दी थी. मुन्ना बजरंगी के शार्प शूटर धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को भी अदालत से बेल मिल गई थी. हालांकि, बाद में उसके बेल बांड को खारिज करते हुए कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया.

Also Read

नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर की अदालत में तबीयत बिगड़ी, कराया गया इलाज

नीरज सिंह हत्याकांड: शूटरों को ठहराने के मामले में सभी 6 आरोपी बरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >