Dhanbad News: झरिया-सिंदरी पर भाजपा ने की धनरोपनी

Dhanbad News: करोड़ों की लागत से बनी सड़क जर्जर होने पर जतायी नाराजगी

Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे में धान का बीज रोप कर भाजपा ने विरोध जताया. आंदोलन का नेतृत्व सिंदरी नगर उपाध्यक्ष संजू महतो ने किया. श्री महतो ने कहा कि कुछ माह पहले ही करोड़ों रुपए की सड़क का निर्माण हुआ था जिसमे कंडरा बाजार, गौशाला ओपी के निकट बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इतना जल्दी मेन रोड अगर खराब हो जाता है इसका मतलब सरकारी पैसे का बंदरबाट हुआ है. मौके पर भाजपा नेता अरविंद खत्री, श्याम पदों महतो, रंजीत कुमार, मुकेश मोदक, राज महतो, सत्यवान महतो, गौतम महतो, संजीत महतो लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >