dhanbad news : देश को गुलाम बनाने में जुटी है भाजपा : सांसद राजाराम

राजाराम सिह ने भाजपा को कोसा

dhanbad news : भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी के समर्थन में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने मुगमा मोड़ पर चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आयी है, गरीब, मजदूर व किसानों के अधिकार को छीना है. सभी सरकारी संस्थानों को कॉरपॉरेट घरानों के हाथों में देकर फिर से जनता को गुलाम बनाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की. उन्होंने हेमंत सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की. कहा कि भाजपा समाज में जहर घोलने का काम करेगा, तो लाल झंडा उसका डट कर विरोध करेगा. अध्यक्षता आगम राम व संचालन जिप सदस्य बादल बाउरी ने किया. सभा को झामुमो नेता रामनाथ सोरेन, उपेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, नागेंद्र कुमार, लखी देवी, सन्नी सिंह, जगदीश शर्मा, मनोरंजन मल्लिक, पीएल मुर्मू, दिनेश हाड़ी, अंजु चटर्जी, शिवानी दास, रामजी यादव, रोश़न मिश्रा, कृष्णा यादव, कमलेश यादव आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >