Dhanbad news: आधे घंटे के अंदर बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों की छीनी चेन

Dhanbad news: पहले एलसी रोड पर दिया घटना को अंजाम और सरायढेला में महिला को बनाया शिकार

Dhanbad news: शहर में कोढ़ा गैंग का आतंक बढ़ गया है. शुक्रवार को आधे घंटे के अंदर गैंग के सदस्यों ने एक महिला और एक पुरुष को शिकार बनाया और दोनों की सोने की चेन छीन कर फरार हो गये. उन्हें न तो पुलिस पकड़ पायी और न ही सड़क पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवानों को अपराधी नजर आये. घटना के बाद बरटांड़ सिगनोरा सिटी निवासी कमलेश कुमार सिंह ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है, जबकि छिनतई के दूसरे मामले में सरायढेला थाना क्षेत्र में रहने वाली पिंकी मंडल ने थाना में लिखित शिकायत की है.

स्कूटी से जा रहे थे घर, बाइक रोकी, चेन छीन हो गये फरार :

बरटांड़ सिगनोरा सिटी निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह 10.45 बजे अपने स्कूटी से घर जा रहे थे. तभी एलसी रोड के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और अचानक मेरे पास आकर गाड़ी रोकी और तुरंत गले में पहना हुआ 30 ग्राम का सोने की चेन छीन कर सिटी सेंटर की तरफ भाग गये. जब तक मैं कुछ समझ पाता, वे आंखों से ओझल हो चुके थे. उन्होंने बताया कि पीछे बैठा हुआ युवक कम उम्र का था और आगे वाला युवक हेलमेट लगाये हुए थे. वह बाइक का नंबर नहीं देख पाये.

घर के बाहर से छीन लिया चेन :

सरायढेला के चूना गोदाम के निकट रहने वाली महिला पिंकी मंडल अपने बच्चे को प्ले स्कूल से लेकर घर जा रही थी. वह जैसे ही घर के पास ही आयी, वहीं स्टील गेट की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आये और उसके घर के सामने ही उसके गले में पहना सोने की चेन झपट तक धनबाद की तरफ फरार हो गये. पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया. महिला ने बताया कि उसके पति पिंटू मंडल बीआइटी सिंदरी में कार्यरत हैं.

शहर में घूम कर देता रहा घटना को अंजाम :

धनबाद पुलिस की स्थिति ऐसी हो गयी है कि अपराधी दिन भर शहर में घूम-घूम कर घटनाओं को अंजाम देता है और पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती है. शुक्रवार को इसका नजारा देखने को मिला. यदि पुलिस सक्रिय होती तो अपराधी एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर घटनाओं को अंजाम नहीं दे पाते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >