बीसीसीएल है तो धनबाद है, विकास के लिए सबका सहयोग जरूरी : सीएमडी

बीसीसीएल की वार्षिक आम बैठक में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी के भविष्य की रणनीति, उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीक पर जोर दिया।

कोयला भवन मुख्यालय में बीसीसीएल की वार्षिक आम बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल है तो धनबाद है. कंपनी सुदृढ़ होगी तो धनबाद भी सुदृढ़ होगा. कंपनी के विकास के लिए धनबाद के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और सभी हितधारकों का सहयोग जरूरी है. सीएमडी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा की.

भावी रणनीति व विकास

सीएमडी ने आगे कहा कि आने वाले सालों में उत्पादन बढ़ाने, खनन कार्यों के आधुनिकीकरण, कोल वाशरी परियोजनाओं, डिजिटल बदलाव, सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता व वित्तीय प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जायेगी. शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कंपनी की भावी रणनीति और विकास योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने पारदर्शी कॉरपोरेट गवर्नेंस, परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहरायी.

बैठक में कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा और कोल इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए. वहीं निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया, डीटी (ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह, डीटी (पीएंडपी) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, मुख्यालय व क्षेत्रों के जीएम, वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी के शेयरधारक मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umanath lal das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >