बलियापुर और निरसा में 1.74 करोड़ से बनेंगे हाट-बाजार, छोटे कारोबारियों को मिलेगा लाभ

धनबाद के बलियापुर और निरसा में 1.74 करोड़ की लागत से हाट-बाजार बनेंगे। इससे स्थानीय किसानों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। जानें पूरी जानकारी।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद की ओर से जिला के बलियापुर और निरसा प्रखंडों में हाट-बाजार निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है. दोनों हाट बाजारों के निर्माण पर सरकार करीब 1.74 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

इसके बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर खरीद-बिक्री के लिए व्यवस्थित बाजार उपलब्ध होगा. खासकर किसानों, छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय उत्पाद बेचने वाले इससे सीधे लाभान्वित होंगे.

बलियापुर में 84.30 लाख और निरसा में 89.91 लाख की योजना

टेंडर के अनुसार बलियापुर प्रखंड में हाट-बाजार निर्माण के लिए अनुमानित लागत 84.30 लाख रु प्रस्तावित है. निरसा में हाट बाजार निर्माण पर 89.91 लाख रु खर्च अनुमानित है. दोनों योजनाओं को पूरा करने की अवधि नौ महीने तय है.

हाट बाजार विकसित होने से किसानों को अपनी सब्जी, फल, अनाज और अन्य कृषि उत्पाद बेचने के लिए दूर के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इससे परिवहन खर्च और समय की बचत होगी, वहीं स्थानीय लोगों को रोजमर्रा का सामान आसपास ही उपलब्ध हो सकेंगी.

20 अगस्त तक जमा होगी ई-निविदा

निविदा वेबसाइट पर 14 अगस्त 2026 को प्रकाशित होगी. निविदा 22 अगस्त को दोपहर दो बजे कार्यपालक अभियंता के कार्यालय, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद में खोली जायेगी. विस्तृत जानकारी www.jharkhandtenders.gov.in पर उपलब्ध होगी.

रोजगार और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा

हाट-बाजार बनने से स्थानीय स्तर पर दुकानों और छोटे कारोबार के अवसर बढ़ेंगे. निर्माण कार्य के दौरान भी स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना है. बाजार के व्यवस्थित होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर स्थानीय बाजार मिल सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >