Dhanbad News : बाघमारा विधानसभा स्तरीय भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं सम्मेलन

Dhanbad News : बाघमारा विधानसभा स्तरीय भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं सम्मेलन

Dhanbad News : दरिदा में गुरुवार को भाजपा के 46 वां स्थापना दिवस पर बाघमारा विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि जबसे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है, तबसे देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र से देश में सभी लोगों को न्याय मिल रहा है.

कार्यकर्ताओं की बदौलत मिलती है सफलता : रागिनी

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही पार्टी को सफलता मिलती है. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की अपील की. अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, संचालन धनेश्वर महतो व धन्यवाद ज्ञापन महेश पासवान ने किया.ये थे मौजूद : मौके पर विष्णु त्रिपाठी, राजू शर्मा, बच्चू राय, बलिराम चौहान, अशोक मिश्रा, नागेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, राकेश सिंह, सूर्यदेव मिश्रा, बंटी हरि, जीवन महतो, देवानंद साव, विनय वीसीआर, विनोद साव, आजाद कुम्हार, गिरिजा शंकर शर्मा, सुरेश साव, रणधीर झा, मदन साव, शशि यादव, मंटू कुम्हार, सुधीर चौहान, मनोज सिंह, संजय पांडेय, मनु सिंह, किशोर ठाकुर, मेराज अंसारी, बबलू अंसारी, सुनील रवानी, उत्तम गयाली, दिनेश रवानी, कंचन चौरसिया, ललिता देवी, सुनीता देवी, उषा पटवा, गीता सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >