जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यों व वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए प्रिंसिपल अकाउंट्स जनरल, रांची की टीम ने ऑडिट शुरू कर दी है. टीम पिछले तीन दिन से सिविल सर्जन कार्यालय में विभिन्न योजनाओं व खर्च से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है. स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, बजट खर्च, दवाइयों की खरीद, उपकरणों की आपूर्ति और अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. इसके लिए विभाग से कई महत्वपूर्ण फाइलें मांगी गयी हैं.
Dhanbad News: जिला स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय लेनदेन की ऑडिट शुरू

Dhanbad News: जिला स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय लेनदेन की ऑडिट शुरू
Copied link
तीन दिनों से दस्तावेजों की जांच में जुटी है प्रिंसिपल अकाउंट्स जनरल, रांची की टीम, विभिन्न योजनाओं, बजट खर्च, दवा व उपकरणों की खरीद आदि के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.