Dhanbad News: युवती की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज Dhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से साथ तीन युवकों ने शनिवार को दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान युवती ने शोर मचाया, तो उसे बचाने पहुंचे उसके भाई और मां को आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर धनबाद थाना में विकास कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव और नीरज कुमार यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वह शनिवार को अपने घर में अकेले थी. घर का दरवाजा खुला हुआ था. इसी दौरान तीनों आरोपी गलत नीयत से उसके घर में घुस गये और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान शोर मचाने पर उसकी मां और भाई उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपितों ने लोहे के रॉड से भाई के सिर पर प्रहार कर दिया. इससे भाई घायल हो गया. उसकी अंगुली तोड़ दी. उसकी मां पर भी हमला किया गया. भागने के क्रम में गले से सोने की चेन आरोपियों ने छीन ली. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Dhanbad News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, भाई व मां को किया घायल

Dhanbad News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, भाई व मां को किया घायल
Copied link
Dhanbad News: युवती की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज