कालूबथान में बाइक चोरी मामले में तीन धराये, निशानदेही पर दो बाइक बरामद

कालूबथान ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की बाइकों को भी बरामद कर लिया है.

कालूबथान ओपी की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में निरसा कांटा निवासी पवन कुमार यादव उर्फ भोदा (24), शिव शंकर यादव उर्फ शिवम (23) तथा चारघरा निवासी अंकित कुमार साव (25) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद की है.

सीसीटीवी फुटेज से मिली आरोपियों तक पहुंचने में मदद

ओपी प्रभारी नीतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गौतम दसौंधी ने बाइक चोरी को लेकर कालूबथान ओपी में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू की. फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को निरसा कांटा से पवन कुमार यादव को गिरफ्तार किया.

पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपी पकड़े गये

पुलिस के अनुसार, पवन कुमार यादव से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर शिव शंकर यादव और अंकित कुमार साव को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में अंकित कुमार साव ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले एक ग्लैमर बाइक चोरी कर उसके घर पहुंचायी गयी थी. इसके बाद फोन-पे के माध्यम से उसे 15 हजार रुपये दिये गये थे.

दो चोरी की बाइक बरामद

पुलिस ने अंकित कुमार साव के घर से बाइक संख्या JH10AP-9593 बरामद की. वहीं दूसरी चोरी की बाइक शिव शंकर यादव के घर से बरामद की गयी. पुलिस अब दोनों बाइक के चोरी होने से संबंधित अन्य मामलों की भी जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिरालाल मंडल

मैं हिरालाल मंडल बीते 20 वर्षों से प्रभात खबर निरसा कार्यालय से कालूबथान क्षेत्र में स्टींगर के रूप में कार्य कर रहा हूं. मेरा संपर्क नं. 6205955966 है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >