पेंटाथलॉन और लेजर रन विश्व चैंपियनशिप में बलियापुर की अनु को ब्राॅन्ज

बाघमारा पंचायत के मोदी जी निवासी सुभाष महतो की पुत्री अनु कुमारी ने चीन में चल रही पेंटाथलॉन और लेजर रन विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज पदक हासिल किया है.

बलियापुर.

बाघमारा पंचायत के मोदी जी निवासी सुभाष महतो की पुत्री अनु कुमारी ने चीन में चल रही पेंटाथलॉन और लेजर रन विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज पदक हासिल किया है. सफलता पर भाजपा नेत्री तारा देवी, मासस के केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, चौधरी चरण महतो, संजय कुमार महतो, मुखिया संजय गोराईं, रंजीत कुमार महतो, स्वप्न कुमार महतो, पूर्व मुखिया संजीत गोराईं, परिमल महतो, कामेश्वर महतो, बीएन महतो आदि ने बधाई दी. अनु कुमारी के पिता सुभाष महतो कृषक हैं. बचपन से ही अनु को खेल के प्रति लगाव रहा है. नेशनल खेल में बेहतर प्रदर्शन के बाद इसका चयन चीन के लिए हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >