Dhanbad News: जिले में चला एंटी क्राइम जांच अभियान, 1140 वाहनों की हुई जांच

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 1140 वाहनों की सघन जांच की गयी.

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों एवं थाना क्षेत्र के सीमावर्ती स्थानों पर बैरिकेडिंग कर 1140 वाहनों की सघन जांच की गयी. इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा समेत सभी कागजात का सत्यापन किया गया. वहीं ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान की गयी. कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया.

वाहनों में सवार संदिग्ध व्यक्तियों की ली तलाशी

एंटी क्राइम अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों में सवार संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि करते हुए उनकी गहन तलाशी ली. चोरी के वाहन, जाली नंबर प्लेट, अवैध हथियार या आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. वहीं देर रात सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की गई. आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जांच के दौरान पुलिस को सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 पर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >