Dhanbad News : डिगवाडीह डी-नोबिली में वार्षिक प्रदर्शनी सिंबायोसिस का आयोजन

Dhanbad News : डिगवाडीह डी-नोबिली में वार्षिक प्रदर्शनी सिंबायोसिस का आयोजन

Dhanbad News : डी-नोबिली स्कूल सीएफआरआइ डिगवाडीह में शुक्रवार को वार्षिक सिंबायोसिस प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया. उद्घाटन सुदामडीह थाना के चंदन कुमार शर्मा ने किया. प्रदर्शनी में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिंदी, कला, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर आदि विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किये गये. विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और समझ को सुंदर मॉडल तथा प्रभावशाली चार्ट पेपरों के माध्यम से प्रस्तुत किया. प्राइमरी के बच्चों द्वारा बनाये गये रंग-बिरंगे एवं विचारशील मॉडलों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया. मौके पर प्रधानाचार्य फादर सुशील सुमन, जगमोहन बांद्रा ,चंदन महतो, फादर रेक्टर केएम जोसेफ, वाइस प्रिंसिपल सुरेश चक्रवर्ती, सीनियर सेक्शन कोऑर्डिनेटर मिस मधुमिता, जूनियर सेक्शन कोऑर्डिनेटर मिस गुरमीत कौर, मेंटेनेंस इंचार्ज फादर राजेश डुगडुग आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >