धनबाद: शादी-विवाह में विद्युत साउंड और डीजे 25% तक महंगे, जानिए संघ के अधिवेशन में क्या लिए गए फैसले

शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में विद्युत साउंड और डीजे की बुकिंग 25% तक महंगी हो गई है. धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ ने अपने वार्षिक अधिवेशन में महंगाई को देखते हुए यह फैसला लिया है. इस निर्णय से लोगों के बजट पर असर पड़ेगा.

धनबाद. शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में विद्युत साउंड और डीजे की बुकिंग अब 25 फीसदी महंगी होगी. बढ़ती महंगाई को देखते हुए धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ ने रविवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित 16वें वार्षिक अधिवेशन में बुकिंग दर बढ़ाने का निर्णय लिया. संघ के इस फैसले का असर शादी-विवाह, सामाजिक और अन्य आयोजनों के लिए साउंड व डीजे बुक कराने वाले लोगों पर पड़ेगा.

17 शाखाओं से पहुंचे करीब 1500 सदस्य

अधिवेशन में धनबाद जिले की करीब 17 शाखाओं से लगभग 1500 सदस्य शामिल हुए. इसके अलावा दिल्ली, दुर्गापुर, आसनसोल, पटना, गिरिडीह, सासाराम, कोडरमा, बोकारो, गया, हजारीबाग, बराकर, बगोदर और बरही से भी प्रतिनिधि पहुंचे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ जेल से धनबाद में बड़ी वारदात की साजिश! भूली में हथियार के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष महादेव मंडल और पदाधिकारी तेज व्रत सिन्हा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. अधिवेशन में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सदस्यों की समस्याओं और भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा की गयी.

सदस्यों का दुर्घटना बीमा कराने का निर्णय

अधिवेशन में वर्ष 2026 तक सभी सदस्यों का दुर्घटना बीमा कराने का निर्णय लिया गया. इसे सदस्यों के लिए अनिवार्य किया गया है. संघ की ओर से वर्ष 2024, 2025 और 2026 का लंबित वार्षिक शुल्क जल्द जमा करने का भी आग्रह किया गया. भुगतान से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर भी चर्चा हुई.

एकजुटता संगठन की सबसे बड़ी ताकत : जयराम

मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने संगठन की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने सदस्यों की समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि टेंट, विद्युत सजावट, साउंड और डीजे से जुड़े कारोबार से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है.

रक्तदान शिविर में 165 यूनिट रक्त संग्रह

अधिवेशन के दौरान धनबाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विद्युत सजावट की गयी और जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये. न्यू टाउन हॉल परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने भाग लिया. शिविर में कुल 165 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

कार्यक्रम स्थल पर जनरेटर, डीजे और विद्युत उपकरणों के स्टॉल लगाये गये थे. सदस्यों ने इन स्टॉलों पर आधुनिक उपकरणों की जानकारी ली. कार्यक्रम में जलपान और भोजन की भी व्यवस्था की गयी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Home Guard: होमगार्ड जवानों की बल्ले-बल्ले? 8वें वेतन आयोग और DA को लेकर विधायक जयराम महतो ने दिया बड़ा आश्वासन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >