शनिवार को ''प्रभात खबर'' फेसबुक लाइव में भोजपुरी गायिका कल्‍पना

शनिवार को ‘प्रभात खबर’ अपराजिता सम्मान समारोह के दौरान 15 अप्रैल 2017 को टाउन हॉल में भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी की आवाज का जादू चलेगा. कल्पना ने भोजपुरी सहित 30 भाषाओं में गाने गाये हैं. 2 फिल्मों में अभिनय किया है. सुबह 11 बजे प्रभात खबर फेसबुक लाइव पर कल्‍पना होंगी. आप लाइव के दौरान […]

शनिवार को ‘प्रभात खबर’ अपराजिता सम्मान समारोह के दौरान 15 अप्रैल 2017 को टाउन हॉल में भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी की आवाज का जादू चलेगा. कल्पना ने भोजपुरी सहित 30 भाषाओं में गाने गाये हैं. 2 फिल्मों में अभिनय किया है. सुबह 11 बजे प्रभात खबर फेसबुक लाइव पर कल्‍पना होंगी. आप लाइव के दौरान उनसे सीधा सवाल भी पूछ सकते हैं.

फिल्म बेगम जान में कल्‍पना ने शानदार गाना गाया है जिसकी चर्चा जोरों पर है. "ओ रे कहारो" इस गाने को यूट्यूब पर अब तक करोड़ो लोग देख चुके हैं. भोजपुरी लोक संगीत में कल्पना की अलग पहचान है. कल्पना पटवारी द्वारा गाया गीत ‘जा ताड़ा परदेस बलमवा छोड़ के आपन देस बलमवा…’, आक्रोश फिल्म का गाना ‘तेरे इश्क से मीठा कुछ भी नहीं…’, आर राजकुमार फिल्म का गाना ‘गंदी बात गंदी गंदी गंदी बात…’ को काफी लोकप्रियता मिली है.

शनिवार को न्यू टाउन हॉल में संध्या साढ़े चार बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा. अपराजिताओं की शाम को खास बनाने के लिए प्रभात खबर द्वारा अपराजिता महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. समारोह में कोयलांचल की 22 अपराजिताओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने बलबूते समाज में अपनी पहचान बनायी है. अपने कृतित्व से इन्होंने समाज में बदलाव लाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >