तेलमच्चो ब्रिज में दरार से धनबाद - बोकारो रोड जाम

धनबाद : तेलमच्चो पुल में दरार की वजह से धनबाद – बोकारो रोड पर जाम लग गया है. यातायात व्यवस्था पर इस जाम का बुरा असर पड़ा है. ज्ञात हो कि यह पुल राज्य के दो प्रमुख जिलों को जोड़ता है. धनबाद से रांची जाने वाली सभी बसें भी इसी पुल से होकर गुजरती है. […]

धनबाद : तेलमच्चो पुल में दरार की वजह से धनबाद – बोकारो रोड पर जाम लग गया है. यातायात व्यवस्था पर इस जाम का बुरा असर पड़ा है. ज्ञात हो कि यह पुल राज्य के दो प्रमुख जिलों को जोड़ता है. धनबाद से रांची जाने वाली सभी बसें भी इसी पुल से होकर गुजरती है. तेलमच्चो पुल में दरार की वजह से हर दिन लाखों यात्रियों के जान पर खतरा बना हुआ है.

दो औद्योगिक शहरों को जोड़ती है यह पुल
तेलमच्चो ब्रीज धनबाद व बोकारो के बीच इंडस्ट्रियल रूट पर स्थित है. इस पर से होकर प्रति दिन बोकारो के स्टील प्लांट और बोकारो थर्मल पावर प्लांट के साथ धनबाद में मौजूद कोल वासरी के लिए माल ढोने वाले हजारों ट्रक गुजरते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएचआई के अधिकारियों ने जांच के बाद छोटे वाहन को आने -जाने की अनुमति दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >