बंगाल के कारखाने में फंसी धनबाद 95 युवतियां हुईं मुक्त, अपने घर लौटीं

बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कारखाने में फंसी धनबाद की 95 युवतियां आखिरकार मुक्त हो गयीं. सभी आज अपने घर रवाना हुईं. ये युवतियां पंचेत की रहने वाली हैं.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर के रामचंद्रपुर स्थित एक्सोडस फ्यूचरा नीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत झारखंड के धनबाद की रहने वाली करीब 95 युवतियां कई दिनों से कारखाने के अंदर फंसी थीं. युवतियों के अनुसार, वहां वेतन को लेकर उक्त कारखाना प्रबंधन और स्थानीय कामगारों के बीच विवाद के कारण कारखाने के गेट में ताला जड़ दिया गया था. युवतियों के वहां फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को ‘प्रभात खबर’ में यह खबर प्रकाशित की गयी थी. इसी दिन सुबह कारखाने के गेट पर जड़ा ताला खोल दिया गया और वहां फंसी युवतियां अपने घर जाने के लिए रवाना हो पायीं.

विधायक अरूप चटर्जी का युवतियों ने किया धन्यवाद

इन युवतियों में शामिल गुड़िया कुमारी और अन्य ने फोन पर कहा कि वे अपने-अपने घर रवाना हो गयीं हैं. वे काफी खुश हैं. कारखाने में बेवजह फंसे होने से वे और उनके परिजन काफी परेशान थे. यही वजह है कि उन्होंने फोन पर वीडियो भेजकर अपने-अपने परिजनों को अपना हाल बताया था. इसके बाद ही झारखंड के निरसा के विधायक अरूप चटर्जी से संपर्क साधा गया. उन्होंने पूरी मदद का आश्वासन दिया था. इस दिन सुबह कारखाने से बाहर निकलने के बाद उन्होंने विधायक चटर्जी और मामले में हस्तक्षेप करने वाले तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

निरसा के पंचेत की रहने वाली हैं युवतियां

कारखाने में काम करने वाली झारखंड की युवतियां निरसा विधानसभा क्षेत्र के पंचेत के बेनागड़िया, पतलाबाड़ी, बांदा समेत अन्य गांवों की रहने वाली हैं. उनमें से कई एक वर्ष तो अन्य 6 महीने से कंपनी के लिए एक्सपोर्ट क्वालिटी कपड़े की सिलाई और डिजाइन का काम कर रहीं थीं. पिछले करीब 16 दिनों पहले से वहां काम ठप था. कामगार युवतियों ने यह भी बताया कि कंपनी के एचआर को घर जाने के लिए आवेदन भी दिया, लेकिन उन्हें उनकी सुरक्षा का हवाला देकर बाहर जाने नहीं दिया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें

देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल

तेलंगाना टनल हादसा : सुरंग तक पहुंचे गुमला के श्रमिकों के परिजन, आंखों में आ गये आंसू

खूंटी में 5 आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 गिरफ्तार, डीजीपी ने कही ये बात, देखें Video

सीएम आवास ढाहने पर हमलावर हुई भाजपा, पूछा- झारखंड में शीश महल बनाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >