Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछ कर महिला खाते से उड़ाये 6.41 लाख रुपये

Dhanbad News: वॉच एंड वार्ड कॉलोनी की रेवती छत्तर की शिकायत पर केस दर्ज

Dhanbad News: धनबाद की वॉच एंड वार्ड कॉलोनी की रहने वाली रेवती छत्तर के खाते से साइबर अपराधियों ने छह लाख 41 हजार 785 रुपये उड़ा दिये. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला ने शनिवार को धनबाद साइबर थाना में अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता रेवती छत्तर ने बताया कि एसबीआइ में उनका खाता है. उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खाता में जरूरी अपडेट करना है. उसने भरोसा दिलाया कि अगर जानकारी नहीं दी गयी, तो खाता अस्थायी रूप से बंद हो सकता है. डर और भ्रम की स्थिति में आकर महिला ने उनके मोबाइल पर आये ओटीपी कॉल करने वाले को बता दिया. ओटीपी बताने के कुछ ही मिनट में उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिये कुल 6,41,785 रुपये की निकासी कर ली गयी. घटना के बाद भुक्तभोगी महिला सदमे में है.

मैसेज आने के बाद ठगी का हुआ एहसास

खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने बैंक शाखा से संपर्क किया, लेकिन तब तक पूरी राशि निकाली जा चुकी थी. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर थाना की पुलिस खाते से जुड़े लेनदेन का विवरण खंगाल रही है. पुलिस और बैंक प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी को नहीं दें. साइबर अपराधी नये-नये तरीकों से साइबर ठगी कर रहे हैं. सतर्कता ही इससे बचाव का उपाय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >