Dhanbad News : इस वर्ष एमटेक में एआइ के साथ तीन नये कोर्स शुरू कर रहा आइआइटी आइएसएम

2025-26 में दो वर्षीय एमटेक प्रोग्राम में 28 कोर्स पढ़ाये जायेंगे

आइआइटी आइएसएम धनबाद में 2024-25 से शुरू एमटेक के नये सत्र के दौरान तीन नये कोर्स शुरू किये जा रहे हैं. इन तीन कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग और वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग शामिल है. आर्टिफिशीयल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस में 30 सीट हैं. ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग व वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग में 20-20 सीटें हैं. ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में एमटेक की पढ़ाई सीआरआरआइ (सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट) के सहयोग से शुरू हो रहा है. सिविल इंजीनियरिंग के दो अन्य कोर्स स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में 20 व जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग में 20 सीटें हैं. इस वर्ष सिविल इंजीनियरिंग के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा भी चार कोर्स ऑफर किये गये हैं. इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (कम्युनिकेशन एंड सिग्नल प्रोसेसिंग), इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ऑप्टिकल कम्युनिकेशन एंड इंटीग्रेटेड फोटोनिक्स), आरएफ एंड माइक्रोवेव इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएल एसएल डिजाइन) (वीएल), इनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग शामिल है.

दो कोर्स हुए बंद :

सत्र 2025-26 के दौरान दो कोर्स बंद भी कर दिये गये हैं. इनमें जियोलॉजी इंजीनियरिंग और जियोएक्सप्लोरेशन शामिल हैं. 2025-26 से शुरू हो रहे दो वर्षीय एमटेक प्रोग्राम में कुल 28 कोर्स ऑफर किये गये हैं. इसमें 798 सीटें हैं. इनमें भूकंप विज्ञान और इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल विज्ञान और इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग, वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ड्राइव, इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग (कम्युनिकेशन एंड सिग्नल प्रोसेसिंग), इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ऑप्टिकल कम्युनिकेशन एंड इंटीग्रेटेड फोटोनिक्स), आरएफ एंड माइक्रोवेव इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएल एसएल डिजाइन) (वीएल), इनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग, मिनरल इंजीनियरिंग, मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, डेटा एनालिस्ट, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, थर्मल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, जियोमेटिक्स, टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस टेक्नोलॉजी व पेट्रोलियम इंजीनियरिंग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >