Dhanbad News : जमुनिया नदी के पास से 25 टन अवैध कोयला जब्त

Dhanbad News : जमुनिया नदी के पास से 25 टन अवैध कोयला जब्त

Dhanbad News :शनिवार को बाघमारा पुलिस एवं सीआइएसएफ की संयुक्त टीम ने ब्लॉक दो प्रबंधन की मौजूदगी में जमुनिया नदी के निकट छापेमारी कर 25 टन अवैध कोयला जब्त किया. सभी कोयाल बोरों में भर कर रखा गया था. इसी के साथ 50 से अधिक मुहानों की डोजरिंग कर भराई की गयी. थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से कोयला तस्करों द्वारा उत्खनन किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस व सीआइएसएफ टीम ने छापेमारी की. 10-12 अज्ञात कोयला तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मौके पर सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर टीजे रिजवी, रमेश कुमार, बाघमारा थाना के सअनि सुदर्शन राम आदि थे.

सुदामडीह पुलिस ने तीन वारंटियों को भेजा जेल

सुदामडीह पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को धनबाद जेल भेज दिया, सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि पाथरडीह लोको बाजार से धीरज सिंह, संजीव कुमार एवं पाथरडीह हाटतल्ला से गोपाल रवानी को गिरफ्तार किया, छापेमारी में पुअनि मो अफरोज, सअनि चंदन शर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >