DMFT मद से धनबाद में बनेंगी 17 पीसीसी सड़कें, चार करोड़ से अधिक होंगे खर्च; चार माह में पूरा होगा काम

धनबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए 17 नई पीसीसी सड़कों के निर्माण की योजना तैयार है. 4 करोड़ से अधिक की लागत वाली इन योजनाओं से गांवों के विकास को गति मिलेगी.

धनबाद. जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहतर करने के लिए डीएमएफटी मद से 17 पीसीसी सड़कों के निर्माण की योजना तैयार की गयी है. लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद ने इन योजनाओं के लिए ई-निविदा जारी की है.

17 योजनाओं की कुल अनुमानित लागत चार करोड़ 18 लाख 33 हजार 500 रुपये है. बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, गोविंदपुर और तोपचांची प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों में इन सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. सभी योजनाओं को चार माह में पूरा करना होगा.

ये भी पढ़ें: पश्चिमी टुंडी में फिर पहुंचा 30 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; फसलों को नुकसान

ऑनलाइन निविदा छह अक्टूबर से भरी जायेगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है. ऑनलाइन बीड 16 अक्टूबर को दोपहर दो बजे खोली जायेगी.

बाघमारा में चार और बलियापुर में तीन सड़कें

बाघमारा प्रखंड में बड़ापाण्डेयडीह में 33.99 लाख, ईस्ट बासुरिया में 18.385 लाख, जमुआ में 14.333 लाख और कांड्रा में 36.603 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा.

बलियापुर के आमझर में 40.079 लाख, बलियापुर पूर्वी में 14.758 लाख और जगदीश पंचायत में 11.473 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण की योजना है. इन सड़कों के बनने से गांवों में घरों, पंचायत सचिवालय, स्कूल, कुएं, श्मशान घाट और अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंच आसान होगी.

धनबाद और गोविंदपुर में भी होगा सड़क निर्माण

धनबाद प्रखंड के दामोदरपुर में 12.496 लाख, ढोखरा के काहालडीह में 28.104 लाख और पाण्डरकनाली दक्षिण के गरभुडीह में 5.946 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क बनायी जायेगी.

गोविंदपुर प्रखंड के आसनबनी-1 में 16.955 लाख और तिलाबनी में 19.893 लाख रुपये की योजना है. तिलाबनी में पीसीसी सड़क के साथ पुलिया का भी निर्माण कराया जायेगा.

तोपचांची की पांच योजनाओं पर 1.65 करोड़ रुपये खर्च

तोपचांची प्रखंड में पांच पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. खेराबेड़ा से उत्क्रमित मध्य विद्यालय तक सड़क पर 30.354 लाख, करमाकुल्ही से पीएनएम कॉलेज आरओबी संख्या-21 तक 33.347 लाख, गोवाली नावा बांध से श्मशान घाट तक 41.67 लाख, खुटडीह में 36.158 लाख और काली विश्वकर्मा के घर से डिगरी महतो के घर तक सड़क निर्माण पर 23.791 लाख रुपये खर्च होंगे.

ये भी पढ़ें: धनबाद में मछुआरों को मिलेगी मोटर वाली नाव, 90 प्रतिशत तक अनुदान; आठ अक्टूबर तक आवेदन

इन पांच योजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब एक करोड़ 65 लाख 32 हजार रुपये है. सड़कें बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >