धनबाद में 105 एचआइवी संक्रमित मिले

मनोज रवानी, धनबाद : धनबाद के युवाओं में तेजी से एचआइवी फैल रही है. जनवरी से अगस्त तक के आंकड़ों की मानें, तो 7786 लोगों ने जांच करायी है. इसमें से 105 संक्रमित मरीज मिले है, जबकि धनबाद, बोकारो और गिरिडीह मिला कर जनवरी से 20 सितंबर तक 197 लोग संक्रमित पाये गये है. इसमें […]

मनोज रवानी, धनबाद : धनबाद के युवाओं में तेजी से एचआइवी फैल रही है. जनवरी से अगस्त तक के आंकड़ों की मानें, तो 7786 लोगों ने जांच करायी है. इसमें से 105 संक्रमित मरीज मिले है, जबकि धनबाद, बोकारो और गिरिडीह मिला कर जनवरी से 20 सितंबर तक 197 लोग संक्रमित पाये गये है. इसमें से लगभग सभी की उम्र 40 साल तक की है.

लाइलाज बीमारी के गिरफ्त में युवा : युवाओं में फैल रही इस लाइलाज बीमारी का सबसे बड़ा कारण असुरक्षित यौन संबंध और सुई से होनेवाला इंफेक्शन है.
यह आंकड़े चौकानेवाले इसलिए हैं, क्योंकि अब तक एड्स रोगियों में सबसे ज्यादा संख्या विभिन्न राज्यों में काम करने के लिए जानेवाले मजदूरों के थे. उनकी पत्नियों को भी यह बीमारी हो जाती थी. श्रमिक इलाका होने के कारण युवाओं में यह संक्रमण बढ़ रहा है.
एड्स के लक्षण : थकान होना, वजन कम होना, अधिक खांसी और अनियंत्रित बुखार, एक माह से ज्यादा समय तक दस्त, मुंह में बार-बार छाले आना, बार-बार बैक्टेरियल और फंगल इंफेक्शन होना आदि है.
बचाव के उपाय : सुरक्षित यौन संबंध, पंजीकृत ब्लड बैंक से ब्लड लेना, नयी और स्टरलाइज्ड निडल व सीरिंज का प्रयोग करना और सभी गर्भवर्ती मां की एचआइवी जांच कराना आदि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >