पीबी एरिया : बंद चानक जलमग्न, पंप डूबे

पुटकी : पीबी एरिया अंतर्गत पीबी प्रोजेक्ट से सटे अरलगड़िया स्थित भागाबांध 6 नंबर बंद चानक पूरी तरह से जलमग्न हो गया. पांच पंप एवं मोटर डूब गये. सूचना मिलते ही जीएम सुबोध प्रसाद, पीबी प्रोजेक्ट के पीओ वीके गोयल, भागाबांध कोलियरी पीओ डीके सिंह, भागाबांध प्रबंधक एमआर मांडवी चानक पहुंचे और स्थिति की जानकारी […]

पुटकी : पीबी एरिया अंतर्गत पीबी प्रोजेक्ट से सटे अरलगड़िया स्थित भागाबांध 6 नंबर बंद चानक पूरी तरह से जलमग्न हो गया. पांच पंप एवं मोटर डूब गये. सूचना मिलते ही जीएम सुबोध प्रसाद, पीबी प्रोजेक्ट के पीओ वीके गोयल, भागाबांध कोलियरी पीओ डीके सिंह, भागाबांध प्रबंधक एमआर मांडवी चानक पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली.

जीएम ने बताया कि शनिवार को अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे खदान में एकाएक पानी भर जाने के कारण खदान में लगे पांच पंप व मोटर डूब गए. जबकि खदान के भीतर कार्यरत लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि पानी बढ़ने के तेज रफ्तार तथा पंप डूब जाने के कारण नजदीक के पीबी प्रोजेक्ट समेत एरिया की अन्य कोलियरियों में भी पानी बढ़ने का खतरा बढ़ गया है.
उन्होंने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए कुछ लोगों को खदान के भीतर भेजा गया है. इसके साथ एकाएक पानी बढ़ने के कारणों का भी मुआयना किया जा रहा है. विदित हो कि 22 सितंबर 2019 को प्रथम पाली कार्य के दौरान भागाबांध 6 चानक से सटी पीबी प्रोजेक्ट कोलियरी खदान में अचानक गार्डवाल के टूटने के कारण जलस्तर बढ़ने से वहां कार्य कर रहे 9 मजदूर डूबने से बच गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >