धनबाद : एमवीआइ ऑफिस के दो कर्मी घूस लेते गिरफ्तार

धनबाद : परिवहन विभाग के एमवीआइ कार्यालय में कार्यरत दो अनुबंधकर्मी दिलीप कुमार और विशाल किशोर को धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने ने गुरुवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. तेलीपाड़ा निवासी पंकज कुमार ने 23 सितंबर को अनुबंधकर्मी विशाल किशोर के खिलाफ एसीबी में शिकायत की थी. पंकज का कहना था […]

धनबाद : परिवहन विभाग के एमवीआइ कार्यालय में कार्यरत दो अनुबंधकर्मी दिलीप कुमार और विशाल किशोर को धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने ने गुरुवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. तेलीपाड़ा निवासी पंकज कुमार ने 23 सितंबर को अनुबंधकर्मी विशाल किशोर के खिलाफ एसीबी में शिकायत की थी.

पंकज का कहना था कि उसके पिता शिव शंकर के नाम पर टाटा मैजिक गाड़ी का सभी पेपर अपडेट था. मगर फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए विशाल उससे एक हजार रुपये घूस मांग रहा था. एसपी ने पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार पासवान के नेतृत्व में टीम तैयार की. पैसे लेकर शिकायतकर्ता पंकज को परिवहन विभाग भेजा गया. उसने विशाल को फिटनेस के लिए पैसे दिये.

विशाल ने पैसे लेते ही फिटनेस सर्टिफिकेट पंकज को दे दिया. उसने सहकर्मी दिलीप को भी उसके हिस्से के पांच सौ रुपये दिये. इसी वक्त एसीबी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार लिया. पंकज ने बताया कि पिछले एक माह से फिटनेस पेपर बिना रिश्वत नहीं दिया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >