आधुनिक बस टर्मिनल निर्माण को 257 करोड़ की डीपीआर पर मुहर

धनबाद : बरटांड़ बस डिपो में पीपीपी मोड पर आधुनिक बस टर्मिनल (आइएसबीटी) निर्माण के लिए 257 करोड़ रुपये की डीपीआर पर नगर निगम बोर्ड ने बुधवार को मुहर लगा दी. गुरुवार को सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जायेगा. कैबिनेट से मंजूरी के बाद टेंडर निकलेगा. विवाह भवन (बाबूडीह) में बुधवार को हुई बोर्ड की […]

धनबाद : बरटांड़ बस डिपो में पीपीपी मोड पर आधुनिक बस टर्मिनल (आइएसबीटी) निर्माण के लिए 257 करोड़ रुपये की डीपीआर पर नगर निगम बोर्ड ने बुधवार को मुहर लगा दी. गुरुवार को सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जायेगा. कैबिनेट से मंजूरी के बाद टेंडर निकलेगा.

विवाह भवन (बाबूडीह) में बुधवार को हुई बोर्ड की बैठक में कंसल्टेंट आइडेक के प्रतिनिधि के वेंकेटेश कुमार ने पावर प्रेजेंटेशन दिया और आधुनिक बस टर्मिनल की जानकारी दी. जुडको के डायरेक्टर फाइनांस अमित चक्रवर्ती ने प्रोजेक्ट की फाइनांशियल मंजूरी की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने की. नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, पार्षद अशोक पाल, प्रियंरजन, अंकेश राज, देवाशीष पासवान, मो निसार, महावीर पासी, सावित्री देवी, मौसमी कुमारी, आयशा खातून, प्रियंका देवी, सुमन देवी सहित 50 पार्षद उपस्थित थे.

सड़क की 119 दुकानों को बस टर्मिनल में दी जायेगी जगह : बरटांड़ की मुख्य सड़क की 119 दुकानों को बस टर्मिनल में जगह दी जायेगी. डीपीआर में इसका भी प्रपोजल दिया गया है. इसके अलावा जो फुटपाथ दुकानदार हैं, उन्हें वेंडिंग जोन में बसाया जायेगा. मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि कैबिनेट से मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा. दो साल में प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >