स्टॉक पूरा, लाेडिंग समय पर नहीं, बीसीसीएल ने रेलवे काे चार माह में ही दिया 13.78 कराेड़ हर्जाना

धनबाद : कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसे सुदृढ़ बनाने के लिए कंपनी के उच्च प्रबंधन द्वारा कई कदम भी उठाये जा रहे है. वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो रहा है. मामला रैक लोडिंग में डैमरेज से […]

धनबाद : कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसे सुदृढ़ बनाने के लिए कंपनी के उच्च प्रबंधन द्वारा कई कदम भी उठाये जा रहे है. वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो रहा है. मामला रैक लोडिंग में डैमरेज से जुड़ा हुआ है.

कोयले का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद बीसीसीएल को रेलवे को डैमरेज देना पड़ रहा है. एरिया प्रबंधन की लापरवाही के कारण रैक की लोडिंग समय पर नहीं की जा रही है. इस कारण चालू वित्तीय वर्ष (2019-20) के चार माह में कंपनी को रेलवे काे करीब 13.78 करोड़ रुपये (13,78,62,000 रुपये) का डैमरेज देना पड़ा है.

6.68 करोड़ हुई डैमरेज राशि : वित्तीय वर्ष की शुरुआत, यानी अप्रैल माह में बीसीसीएल के स्टॉक में करीब 3.6 मिलियन टन कोयले का स्टॉक था. इसके बावजूद अप्रैल माह में कंपनी को 89.69 लाख रुपया का डैमरेज लगा. यह राशि मई माह में बढ़ कर 2.03 करोड़, जून माह में 4.92 करोड़ व जुलाई माह में बढ़ कर 6.68 करोड़ हो गयी है. सूत्रों की मानें, तो यह राशि अगस्त माह में 10 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार कर चुकी है. जो कंपनी उच्च प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.
बरोरा, ब्लॉक-टू और लोदना में सर्वाधिक डैमरेज: चालू वित्त वर्ष के अप्रैल सेजुलाई माह तक बीसीसीएल के बरोरा(3.40 करोड़ , ब्लॉक-टू ( 2.22 करोड़), लोदना (2.77 करोड़) , कतरास (1.91 करोड़ ), बस्ताकोल (1.57 करोड़) व कुसुंडा एरिया (1.10 करोड़) का डैमरेज लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >