पुटकी में भी मनाया गया बलिदान दिवस

पुटकी : धनबाद प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायतों एवं शक्ति केंद्रों में स्थित प्रत्येक बूथ पर भाजपा की आेर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी. बूथ नंबर 453, 457 एवं 458 में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदेव महतो ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद […]

पुटकी : धनबाद प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायतों एवं शक्ति केंद्रों में स्थित प्रत्येक बूथ पर भाजपा की आेर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी. बूथ नंबर 453, 457 एवं 458 में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदेव महतो ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने एक भारत, एक राष्ट्र, एक झंडा का नारा को बुलंद किया. श्री महतो ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को हटाया जायेगा. इसके लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है.

अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं को डॉ मुखर्जी के संदेश का अनुकरण करना चाहिए. उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए. संचालन गोविंद महतो व धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड मंत्री संतोष पासवान ने किया. कार्यक्रम में दिनेश साव, फूलधारी गोप, तिलकधारी महतो, कालीचरण महतो, जगदीश महतो, रूपा देवी, हीरालाल महतो, रामजी गोप उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >