पिता की मौत के बाद बेटे ने की खुदकुशी

धनबाद : पिता की मौत के सदमे में बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला गांधी नगर का है. रविवार की रात 8.30 बजे 40 वर्षीय मुकेश अग्रवाल अपने घर में फांसी के फंदे से झूल गया. परिजनों को जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में उसे उतार कर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने […]

धनबाद : पिता की मौत के सदमे में बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला गांधी नगर का है. रविवार की रात 8.30 बजे 40 वर्षीय मुकेश अग्रवाल अपने घर में फांसी के फंदे से झूल गया. परिजनों को जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में उसे उतार कर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद मुकेश की पत्नी संगीता देवी ने भी हाथ की नस काटने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने उसे रोक लिया. घटना के बाद मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी.
चार दिन पहले पिता की हुई थी मौत : मुकेश के पिता महावीर अग्रवाल की मौत चार दिन पहले हो गयी थी. इसके बाद से ही मुकेश डिप्रेशन में था. रविवार की रात में वह घर के कमरे में अकेला था. सामान गिरने की आवाज से घर वाले उसके कमरे में गये तो देखा कि वह फंदा से झूल रहा था. परिवार वालों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गये.
दो बच्चे हैं : मुकेश के दो बच्चे है. एक चार साल का बेटा व दूसरा बेटा एक साल का है. पिता की मौत के बाद उसका भाई रूपेश अग्रवाल व बहन घर पर ही आयी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >