हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद गोलू पीएमसीएच में भर्ती

धनसार : हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शनिवार को पुलिस ने भाजयुमो नेता गल्लू सिंह उर्फ गोलू सिंह को जेल न भेज पीएमसीएच में भर्ती कराया. यह सब भाजयुमो के नेताओं के धनसार थाना में हंगामे कारण हुआ. मालूम हो कि गत एक जनवरी को गांधी नगर में डीजे बजाने को लेकर पार्षद सुमन सिंह […]

धनसार : हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद शनिवार को पुलिस ने भाजयुमो नेता गल्लू सिंह उर्फ गोलू सिंह को जेल न भेज पीएमसीएच में भर्ती कराया. यह सब भाजयुमो के नेताओं के धनसार थाना में हंगामे कारण हुआ. मालूम हो कि गत एक जनवरी को गांधी नगर में डीजे बजाने को लेकर पार्षद सुमन सिंह के भाई अमित सिंह उर्फ संटू एवं भाजयुमो नेताओं के बीच मारपीट व गोली चालन की घटना घटी थी.

दोनों पक्षों ने धनसार थाना में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पूर्व में संटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस वक्त भी हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने संटू को जेल ना भेज पीएमसीएच में भर्ती कराया था. आज भाजयुमो नेताओं ने उसी वाकये का हवाला देते हुए कहा कि संटू की तरह गल्लू सिंह सिंह को भी पुलिस पीएमसीएच मे भर्ती कराये. पुलिस को उनकी बात माननी पड़ी और गल्लू को पीएमसीएच मे इलाज के लिए भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >