चाची आप परेशान न हों, दूसरी पर्ची पर वोट कर लें

धनसार : धनसार निवासी चायना मजूमदार को रविवार को लक्ष्मी नारायण विद्यालय के बूथ संख्या 202 में वोट नहीं देने दिया गया. उनका वोट पूर्व में ही किसी ने दे दिया था. उन्होंने इसकी शिकायत की तो चुनाव अधिकारी ने बताया कि आपका वोट पड़ चुका है. दोबारा वोट नहीं हो सकता. तभी वहां मौजूद […]

धनसार : धनसार निवासी चायना मजूमदार को रविवार को लक्ष्मी नारायण विद्यालय के बूथ संख्या 202 में वोट नहीं देने दिया गया. उनका वोट पूर्व में ही किसी ने दे दिया था. उन्होंने इसकी शिकायत की तो चुनाव अधिकारी ने बताया कि आपका वोट पड़ चुका है. दोबारा वोट नहीं हो सकता. तभी वहां मौजूद एक प्रत्याशी विशेष के कार्यकर्ता ने कहा कि चाची आप परेशान क्यों हैं.

हम लोगों ने आपका वोट दे दिया है. यदि आप को वोट देने का शौक है तो लीजिये दूसरे की पर्ची पर वोट दे दीजिए. इस पर श्रीमती मजूमदार दूसरे के नाम पर वोट देने से साफ इनकार कर दिया. श्रीमती मजूमदार यह कहते हुए वापस घर लौट गयीं कि जब सांसद के 203 बूथ के बगल में 202 बूथ में ऐसा हो जाए तो क्या कहे. उन्होंने डीसी से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >