बरवाअड्डा : हीरक रोड़ कुर्मीडीह गांव के समीप स्थित जमीन को लेकर सोमवार की दोपहर जमकर हंगामा हुआ. ग्रामीणों के हंगामे एवं उग्र रूप को देखते हुए जमीन का घेराबंदी करा रहे लोग अपनी बाइक छोड़ कर भाग गये. ग्रामीणों ने जमीन घेराबंदी करने आये युवकों की बाइक को लाठी-डंडे से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और पांच बाइक, एक स्कूटी, एक जेसीबी मशीन व एक पिस्टल को जब्त किया.
बरवाअड्डा में भू-विवाद को लेकर हंगामा व तोड़फोड़, पिस्टल जब्त
बरवाअड्डा : हीरक रोड़ कुर्मीडीह गांव के समीप स्थित जमीन को लेकर सोमवार की दोपहर जमकर हंगामा हुआ. ग्रामीणों के हंगामे एवं उग्र रूप को देखते हुए जमीन का घेराबंदी करा रहे लोग अपनी बाइक छोड़ कर भाग गये. ग्रामीणों ने जमीन घेराबंदी करने आये युवकों की बाइक को लाठी-डंडे से मार कर क्षतिग्रस्त कर […]

पिस्टल स्कूटी की डिक्की से मिली है. जानकारी के अनुसार दिलीप महतो अपने साथियों के साथ जमीन की घेराबंदी करा रहा था. इस दौरान कुर्मीडीह के चार-पांच युवक आये और काम बंद करने को कहा. काम करा रहे युवकों ने काम बंद करने से इन्कार कर दिया. इसके आधे घंटे बाद कुर्मीडीह के दर्जनों ग्रामीण पहुंचे.
ग्रामीणों को देख जमीन में काम करा रहे युवक भाग गये. इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और चलते बने. थाना प्रभारी ज्योतिष जयसवाल ने कहा कि किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करायी है. घटनास्थल से पिस्टल व बाइक जब्त की गयी है. जांच की जा रही है.
दोनों पक्षों का दावा
कुर्मीडीह के दिलीप साव ने बताया कि कुर्मीडीह कब्रिस्तान के समीप उसकी जमीन है. उक्त जमीन को जेसीबी मशीन लगाकर घेराबंदी करा रहा था. इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत हंगामा किया और तोड़फोड़ की. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन कब्रिस्तान की है, जिसे दिलीप साव अपने साथियों के साथ जबरन घेर रहा था.
पुलिस में शिकायत
इस संबंध में कुर्मीडीह गांव निवासी अयूब अंसारी ने थाना में आवेदन देकर दिलीप साव एवं प्रदीप साव पर कब्रिस्तान की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा कि ये अपने साथियों के साथ कब्रिस्तान की जमीन का घेराबंदी कर रहे थे. मना करने पर जान मारने की धमकी दी.
लोकेश ने कहा था गोली मारो, इसके बाद एमके सिंह ने मुझसे राइफल लेकर व्यवसायी बंधुओं को मारी थी गोली