धनबाद: जीव हत्या पर प्रतिबंध के तहत कॉलेजों में एनिमल डिसेक्शन पर यूजीसी ने रोक लगा रखी है. विभावि ने भी अपने तमाम कॉलेजों को यूजीसी के इस आदेश का पालन करने की हिदायत दी है.
बावजूद इसके एसएसएलएनटी महिला कॉलेज ने घोषणा की है कि उनके यहां एनिमल डिसेक्शन जारी रहेगा. इस संबंध में प्राचार्य डॉ किरण सिंह ने बताया कि बिना एनिमल डिसेक्शन के जीव विज्ञान की पढ़ाई संभव ही नहीं.
यूजीसी जीव विज्ञान की पढ़ाई बंद कर दे, हम भी एनिमल डिसेक्शन रोक देंगे. उन्होंने कहा कि यूजीसी व विवि का यह आदेश व्यावहारिक नहीं है. एसएसएलएनटी में इसका पालन नहीं हो पायेगा.
