धनबाद : ससुराल में दामाद की हुई मौत पीएमसीएच में उलझे दोनों पक्ष
Copied link
धनबाद : हजारीबाग के टाटीझरिया निवासी भूगल राम के पुत्र नितेश राम (23) ने धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित अपने ससुराल में जहर खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर नितेश के माता-पिता व अन्य परिजन पीएमसीएच पहुंचे. यहां नितेश के पिता […]
धनबाद : हजारीबाग के टाटीझरिया निवासी भूगल राम के पुत्र नितेश राम (23) ने धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित अपने ससुराल में जहर खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर नितेश के माता-पिता व अन्य परिजन पीएमसीएच पहुंचे. यहां नितेश के पिता भूगल राम ने बेटे के ससुरालवालों पर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया.
इसे लेकर दोनों पक्ष पीएमसीएच में ही उलझ गये और इमरजेंसी के बाहर धक्का-मुक्की करने लगे. किसी तरह अस्पताल के सुरक्षा जवानों ने मामला शांत कराया. शव का पोस्टमार्टम करा कर शाम को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया. शव लेकर माता-पिता हजारीबाग के लिए रवाना हो गये.
पत्नी को विदा कराने आया था नितेश
नितेश की शादी पिछले वर्ष हुई थी. वह बाहर में काम करता है. गत दिसंबर माह में जोड़ाफाटक स्थित में मायके में उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था. नितेश अपनी पत्नी को ले जाने आया था. लेकिन पत्नी ने दिन बनने पर जाने की बात कही. इससे नितेश नाराज हो गया. बाद में उसकी तबीयत खराब होने पर ससुराल वाले उसे पीएमसीएच ले गये. जहां जहर खाने की बात का पता चला.