धनबाद : नावाडीह के तीन मंदिरों में हुई चोरी लड्डू गोपाल की मूर्ति व घंटा ले उड़े

धनबाद : सदर थाना अंतर्गत नावाडीह के तीन मंदिरों में शनिवार की रात चोरी हो गयी. रविवार की सुबह जब नावाडीह स्थित विष्णु, शिव और काली मंदिर के प्रांगण में स्थानीय पुजारी और ग्रामीण पहुंचे तो अवाक रह गये. हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था. विष्णु मंदिर से तो लड्डू गोपाल की मूर्ति ही गायब […]

धनबाद : सदर थाना अंतर्गत नावाडीह के तीन मंदिरों में शनिवार की रात चोरी हो गयी. रविवार की सुबह जब नावाडीह स्थित विष्णु, शिव और काली मंदिर के प्रांगण में स्थानीय पुजारी और ग्रामीण पहुंचे तो अवाक रह गये.

हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था. विष्णु मंदिर से तो लड्डू गोपाल की मूर्ति ही गायब थी. मूर्ति के अलावा मंदिर से चोर भगवान का सिंहासन, 6 जोड़ी करताल, कांसा का ग्लास, घंटी और लोटा उठा ले गये.

वहीं शिव मंदिर से पीतल का दो बड़ा घंटा और काली मंदिर से तीन पीतल कलश और भोले भंडारी का त्रिशूल ले उड़े. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. हालांकि, किसी ने मामले की शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >